logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

राज्यपाल कोश्यारी पर एनसीपी विधायक मिटकर ने कसा तंज, कहा- महापुरुषों का अपमान कर अब होशियारी आ रही 


अकोला: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पद मुक्त करने की इच्छा जाहिर की है। राज्यपाल के इस पत्र पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता और विधायक अमोल मिटकरी ने तंज कहा है। मिटकरी ने कहा, “महाराष्ट्र की जनता चाहती थी कि राज्यपाल को पहले ही पद से हटा देना चाहिए था। अब यह महाराष्ट्र, मराठी लोगों, महापुरुषों का अपमान करके हो गया है। इसके बाद उन्हें ये पद छोड़ने की होशियारी आ रही है।”

एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए एनसीपी विधायक ने कहा, "जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन के लिए मुंबई पहुंचे, उस दिन राज्यपाल के हावभाव अलग थे। राज्यपाल को महाराष्ट्र कभी नहीं छोड़ना था। लेकिन अगर वे अब इस मौके पर जाते हैं तो महाराष्ट्र राहत की सांस लेगा।" 

उन्होंने आगे कहा, “दूसरी बात, अगर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार गिरती है, तो इससे पहले उन्हें हटने की जरूरत महसूस हुई होगी। आज बालासाहेब ठाकरे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शाहजी राजे की जयंती पर मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द ही होश में आएं और महाराष्ट्र को जल्द छोड़ दें और राज्य को आजाद कराएं।”